Topic
|
Explanation
|
Examples
|
|
नाउन मूल रूप से संसार के सभी जीवित और निर्जीव वस्तुओं का नाम है | कोई भी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, जानवर इत्यादि नाउन्स में आते हैं | नाउन एकवचन साथ ही साथ बहुवचन हो सकता है| उदाहरण :girl, toys , इत्यादि नाउन्स भी जेंडर (लिंग) के आधार पर अलग अलग किये जा सकते हैं | ये मस्क्युलिन (पुल्लिंग), फेमिनिन (स्त्रीलिंग), कॉमन और न्यूटर (नपुंसक) होते हैं |
|
book, Annie, computer, cow, Delhi, इत्यादि |
|
|
इंग्लिश ग्रामर में, वर्ब्स मूल रूप से क्रिया शब्दों को बताते हैं जैसे कि sleeping, eating, crying, इत्यादि | हम जो भी कार्य करते हैं वो वर्ब माने जाते हैं | ये कार्य शारीरिक, मानसिक और कार्य होने कि स्तिथि से सम्बंधित हैं | वर्ब्स कई प्रकार कि होती हैं जैसे कि ट्रान्सिटिव , इनट्रान्सिटिव, डायनामिक, स्टेटिक, लिंकिंग, औरआग्ज़िल्यरी |
|
sleep, eat, cry, laugh, move, appear, is, इत्यादि |
|
|
कुछ शब्द नाउन के बारे में अतिरिक्त जानकारी देते हैं | इसका मतलब वे नाउन्सके बारे में और अच्छी तरह बताते हैं | यह शब्द एडजेक्टिव कहलाते हैं | उदाहरण के लिए, I have a black dress. यहाँ, “black” ड्रेस किस रंग कि है यह बता रहा है , इसलिए “black” एक एडजेक्टिव है | एडजेक्टिव इंग्लिश ग्रामर का बहुत महत्वपूर्ण चैप्टर है |
|
black, big, dear, angry, far, इत्यादि |
|
|
ऐडवर्ब्स एडजेक्टिव की तरह ही और अधिक जानकारी देने वाले शब्द हैं लेकिन मूल अंतर यह है कि ऐडवर्ब्स मुख्यतः वर्ब्स (क्रिया ) के बारे में अधिक जानकारी देते हैं | उदाहरण के लिए, “She speaks loudly “. यहाँ, “loudly ” शब्द जिस तरह से क्रिया “speak ” को किया जा रहा है उसके बारे में बता रहा है , इसलिए loudly एक एडवर्ब है|
|
slowly, angrily, carelessly, fast, इत्यादि |
|
Preposition
|
किसी भी सेंटेंस में जब कभी एक नाउन या प्रोनाउन एक वर्ब या एक एडजेक्टिव से जुड़े होते हैं तो जोड़ने वाले शब्दों को प्रपोज़िशन्स कहते हैं | प्रपोज़िशन्स नाउन या प्रोनाउन और वर्ब या एडजेक्टिव को जोड़ने का काम करते हैं | उदाहरण :”Tina went swims in the pool”. यहाँ,‘swims’ एक वर्ब है और “pool” एक नाउन है और दोनों प्रपोज़िशन ‘in’ के द्वारा जुड़े हुए हैं |
|
on, in, under, before, after, इत्यादि |
|
Punctuations
|
सेंटेंस, फ्रेजेज या क्लॉज़ेज़ को एक दूसरे से अलग करने के लिए, जिससे कि वे और अधिक सार्थक और विशेष हो सकें , कुछ निशान उनके बीच में काम में लिए जाते हैं | ये सेट ऑफ़ मार्क्स पंक्चुएशन मार्क्स की तरह जाने जाते हैं | उदाहरण: Where did you go? यहाँ, सेंटेंस प्रश्नवाचक रूप में है | इसलिए, ‘?’ चिन्ह काम में लिया गया है | बिना पंक्चुएशन वाले सेंटेंस गलत मीनिंग दर्शा सकते हैं |
|
comma (,), full stop (.), question mark (?), exclamatory mark (!), इत्यादि |
|
Modal Verbs
|
कुछ सेन्टेन्सेस में वर्ब्स विशेष रूप से विशेष तरह के व्यवहार को दर्शाती हैं | यह व्यवहार कुछ इस तरह के हो सकते हैं जैसे निश्चित रूप से, इच्छा, निश्चय ,ज़रूरत, एहसान, संभावना इत्यादि| उदाहरण :-“Rahul may come tomorrow .” यहाँ, शब्द “may ” एक तरह की संभावना को दिखा रहा है | इसलिए, यह एक मॉडल वर्ब है|
|
Might, will, would, could, should, ought, must, may, इत्यादि |
|
|
टेन्सेस ऑफ़ वर्ब्स मूल रूप से उस समय को बताते हैं जिसमें कार्य हो रहा है | यह पहले भी ख़तम हो चुका हो सकता है | यह अभी भी हो रहा हो सकता है |यह बाद में भी हो सकता है | मुख्य रूप से English ग्रामर में तीन प्रकार के टेन्सेस ऑफ़ वर्ब्स होते हैं |
उदाहरण: “Ali went to school.” यहाँ, सेंटेंस पास्ट टेंस (भूत काल ) में है क्योंकि “went ” पास्ट टेंस वर्ब है |
उदाहरण:”Ali is going to school.” यहाँ, सेंटेंस प्रेजेंट टेंस (वर्तमान काल ) में है क्योंकि ‘going ‘ प्रेजेंट टेंस वर्ब है |
उदाहरण: ” Ali will go to school.” यहाँ, सेंटेंस फ्यूचर टेंस (भविष्य काल) में है क्योंकि ‘will go’ एक फ्यूचर टेंस वर्ब है |
|
Past tense, Present tense and Future tense
|
Active and Passive Voice
|
जब एक सेंटेंस उससे शुरू होता है जो कार्य को कर रहा होता है, जो कि सब्जेक्ट (कर्त्ता) है , तो वह सेंटेंस एक्टिव वॉइस में कहा जाता है | उदाहरण: ” I washed my clothes. ” तथापि, यदि सेंटेंस उससे शुरू होता है जो कि कार्य से प्रभावित हो रहे हैं , जो कि ऑब्जेक्ट (वस्तु) है , तो वह पैसिव वॉइस में कहा जाता है | उदाहरण के लिए: ” The clothes were washed by me.”
|
Active voice: Hema is writing a story. Passive voice: A story is being written by Hema.
|
Direct and Indirect Speech
|
जब जैसा बोला जाता है बिलकुल वैसे ही शब्द सेंटेंस में लिखे जाते हैं तब वह डायरेक्ट स्पीच कहलाती है | बोले जाने वाले शब्द डबल इनवर्टेड कॉमा (“ “) में लिखे जाते हैं जिससे कि उनको बदला न जा सके | इसके विपरीत,इनडायरेक्ट स्पीच में वर्ड्स जैसे बोले जाते हैं वैसे नहीं लिखे जाते | इसलिए, यह पास्ट में किया हुआ माना जाता है | इसलिए, टेंस बदल जाता है | इनडायरेक्ट स्पीच में डबल इनवर्टेड कॉमा कि जगह कंजक्शन “that ” काम में लिया जाता है |
|
Direct speech:
Sita said, “I am going to school”
Indirect speech: Sita said that she was going to school
|