Apostrophe
पहला नियम
Apostrophe का इस्तेमाल तब होता है, जब हम किसी चीज़ पर अधिकार दिखाते है| Singular noun में ‘s’ जोड़कर हम अधिकार दिखा सकते है|
उदाहरण:
a man’s shoes
the boss’s orders
Mrs. Tony’s car
जब common nouns और proper nouns ख़तम होते है ‘s’ अक्षर से, तब Apostrophe के प्रयोग में दुविधा होती है| जैसे: Jones or Bus | काफ़ी नियम है कि ऐसी स्तिथि में कैसे Apostrophe का इस्तेमाल करे| इसका कोई सही उत्तर नही है, बस आप Apostrophe इस्तेमाल करने के एक ही तरीके को अपनाए और उसपे डटे रहे|
काफ़ी लोग Apostrophe ‘s’ के आगे लगाते है| और कई तो Apostrophe और एक और s हर proper noun के आगे लगा देते है| जैसे:Toms’s or Jones’s
हमेशा Apostrophe proper nouns के आगे लगाए, और ‘s’ लगाए common nouns जो s पर ख़तम होते है|
उदाहरण:
the boss’s orders
Mr. Harris’ shoes
the bus’s speed
Texas’ weather
हमेशा Apostrophes लिखने में विशेष ध्यान देना चाहिए| अगर ग़लत लिखा जाए तो यह पूरे वाक्य का मतलब बदल सकता है|
दूसरा तरीका यह है कि हम Apostrophe का इस्तेमाल अपने बोलने के हिसाब से करे| जैसे जब लोग बोलेंगे “Mr. Harris’s pen” उसमे एक s का उच्चारण नही होगा ,तो हम लिखेंगे Mr. Harris’ pen बिना s जोड़े| हम एक और s का उच्चारण कब करेंगे, जब हम बोलेंगे “Jones’s,” और लिखेंगे Mr. Jones’s golf clubs|
दूसरा नियम
Regular noun के लिए, plurals बनते है शब्द के आगे ‘s’ या ‘es’ लगाके| Apostrophes का भी इस्तेमाल सही क्रम में किया जाएगा|
सही: girls‘ night out (girl + s + apostrophe)
ग़लत: girl’s night out (एक ही लड़की को दर्शाता है)
सही: two actresses’ roles (actress + es + apostrophe)
ग़लत: two actress’s roles
कभी भी Apostrophe का इस्तेमाल ना करे ‘s’ के साथ उसे regular noun plural बनाने के लिए|
ग़लत: My pant’s are very tight.
सही: My pants are very tight.
ग़लत: We’ve celebrated many happy Christmas’s.
सही: We’ve celebrated many happy Christmases.
काफ़ी अलग मामलो में जहाँ Apostrophes का इस्तेमाल किया जाता है सिर्फ़ पढ़ने वालो को स्पष्टता देने के लिए कि यहाँ plural का इस्तेमाल हुआ है|
उदाहरण: There are some do’s and don’ts.
उपर दिए गये वाक्य में, बिना Apostrophe के पढ़ने वाले को ये लगेगा कि ‘dos’ अपने में ही एक अलग शब्द है| इस दुविधा से बचने के लिए Apostrophes इस्तेमाल किए जाते है| सब भाषा विशेषज्ञान यह बात नही मानते, लेकिन यह तरीका काफ़ी इस्तेमाल में है|
हमेशा single case अक्षरो के साथ Apostrophes इस्तेमाल करनी चाहिए|
उदाहरण: My u’s look like a’s.
ज़रा सोचिए अगर इस वाक्य में Apostrophes का इस्तेमाल नही किया गया हो, तो कितनी गड़बड़ी हो सकती है| और यह ऐसे पढ़ा जाएगा “my us look like as”|