Comma एक ऐसा Punctuation चिन्ह है, जो अक्सर एक वाक्य में बार बार दिखाई देता है| Comma किसी भी वाक्य को एक ठहराव देता है, जहाँ एक Full Stop उसे ख़तम कर देता है| यह वाक्य के सबसे अहम भाग को दर्शाता है| Comma का ग़लत इस्तेमाल पढ़ने वाले को भ्रमित कर सकता है, और संभावना यह भी है कि, उस वाक्य के अर्थ में परिवर्तन ला सकता है| कुछ ग़लत विचार Comma का इस्तेमाल क्यू किया जाता है:

  • सब लंबे वाक्य में comma का इस्तेमाल होना चाहिए| लंबे वाक्य बिना comma के भी बन सकते है, यह बिल्कुल ज़रूरी नही है ,कि हर लंबे वाक्य में comma हो| वह बिना comma के भी सही मतलब दर्शाएगा|
  • Comma तब इस्तेमाल होता है, जब हमे ठहराव की ज़रूरत होती है| यह ग़लत सोच है कि comma का इस्तेमाल ठहराव के लिए होता है, सब लोगो के अलग अलग ठहराव हो सकते है|
  • कभी कभी यह मालूम करना कि comma का इस्तेमाल कहाँ हो एक वाक्य में बहुत मुश्किल हो जाता है | जबकि यह पता लगाना तो एक बहुत सरल काम है और बहुत आसानी से किया जा सकता है|

हम कुछ नियमो पर ध्यान देते है, जो कोमा को कैसे इस्तेमाल किया जाए उसमें हमारी मदद करेगा:

Rule 1

Comma का इस्तेमाल करे, जब हमे शब्दो को अलग करना हो शब्दो के संघ में से|

Example: My property goes to my wife, daughter, son-in-law, and niece.

Note: जब भी किसी series का आख़िरी comma and या or से पहले आए तो उसे Oxford comma कहते है| कई अख़बार एवं पत्रिकाए Oxford comma का इस्तेमाल नही करती उन्हे ज़रूरत महसूस नही होती, यह ग़लतफहमी पैदा कर सकता है|

Example: We had tea, cheese and crackers, and apples.

यहाँ crackers के बाद वाला comma, यह दर्शाता है कि crackers और cheese दोनो एक ही डिश है| यहाँ Oxford comma की ज़रूरत होती है|

We had coffee, cheese and crackers, and grapes.

उपन्यास एवं गैरकथा किताबो में Oxford comma का इस्तेमाल होता है| यह लेखक पर निर्भर करता है कि वो Oxford comma का इस्तेमाल करे या नही| Oxford comma के इस्तेमाल से सही मतलब सामने आता है|

Rule 2

Comma का इस्तेमाल दो adjectives को अलग करने के लिए किया जाता है| यह तब ही मुमकिन है जब दोनो को आपस में बदल सके|

Example: He is a weak, famished man.
यहाँ हम ये भी कह सकते है famished, weak man.

Example: I stayed at a cheap winter hotel.
यहाँ हम ये नही बोल सकते winter cheap hotel  इसलिए comma नही आएगा|

एक और तरीके से हम जान सकते है कि comma कहाँ लगाए| दोनो adjectives के बीच में and लगाए, अगर मतलब निकले तो comma लगाए| उपर दिए गए उधारण में a weak and famished man का मतलब निकल रहा है जबकि, cheap and winter hotel  का नही|