English tips

अंग्रेजी भाषा दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण भाषा बन गई है। आधुनिक / या आज के दिनों में अंग्रेजी में दो सबसे ज़रूरी या महत्वपूर्ण विशेषता है – Analytical grammar – विश्लेषण संबंधी व्याकरण मतलब व्याकरण का सही तरीके से इस्तेमाल करना और Large collection of words – शब्दों का बड़ा संग्रह मतलब बहुत सारे शब्दो की जानकारी होने से सही Sentense बन सकता है। हर एक साल आदिक से आदिक लोग अंग्रेजी सीखने की मांग अपने academic और professional ज़िन्दगी को सुधारने के लिए करते है। अंग्रेजी उच्चारण किस तरह से एक शब्द को स्पष्ट रीती से उच्चारण किया जाता है, उसे समझने में मदद करता है।

अंग्रेजी उच्चारण सुधारने के लिए आसान टिप्स :

यह समझने में बहुत मुश्किल हो सकती है की आप क्या बोल रहे हो भले ही आपने सही शब्द और वैयाकरण का इस्तेमाल किया हो| बहुत से लोग मानते हैं कि अंग्रेजी सीखना और सही तरह से शबदो का उच्चारण करने को समझना, यह बहुत कठिन काम है| अंग्रेज़ी स्वर (a,e,i,o,u) ये अंग्रेजी में मुश्किल आवाज़ की मुख्य वर्ग हैं। उदाहरण के लिए इन शब्दों पर विचार करें: ’way’’, “weigh”, ‘’whey’’ सभी समान कहा जाता है या समान उच्चारण किया जाता है, जबकि, comb,” “bomb” and “tomb” उसी तरह से समान नहीं हैं| अब आपको लगेगा कि यह सब पागलपन है, यही कारण है कि आपको अंग्रेजी उच्चारण को बेहतर बनाने के लिए निचे लिखे Tips को पढ़ना ज़रूरी है।

English pronunciation listen

 “Listen when it’s time to listen and then respond when it’s your time to respond.”

1.     सुनने के लिए सिको:

अंग्रेज़ी बोलना सिकने से पहले , उसको सुनना सीखो। ठीक से सुनने से एकाग्रता (concentration) का निर्माण होगा। यह एक बहुत ही आम गलती है कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि वे क्या कहने जा रहे हैं, जबकि दूसरों को सुनने का नाटक करते है। आपका मन एक समय में केवल एक ही काम करेगा, इसलिए सुनने की समय में, सुनने की कोशिश करें और जब जवाब देने का समय हो तो जवाब दें। अच्छा श्रोता या सुननेवाला बनने के लिए, थोड़ी शांति तुम्हारे अंदर बनाईए और गहराई से सुनने का प्रयत्न करें। अपने अंग्रेजी उच्चारण को बेहतर बनाने के लिए इसे एक महत्वपूर्ण / ज़रूरी टिप के रूप में मानिए जितना ज़्यादा तुम सुनते हो उतना ही बेहतर होगा।

2.    आपके मुंह और होंठ की चाल और प्रसिद्ध समाचार चैनलों के न्यूज रीडर पर ध्यान दे:

शब्द का उच्चारण अपने मुंह और होंठ की चाल पर निर्भर करता है। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि, आपके मुंह और होंठ कैसे हिलते हैं, ये जांचे और यह भी ज़रूरी है कि वे सही तरीके से होना चाहिए। एक दर्पण का उपयोग करना सबसे सरल तरीका है, ताकि आप जाने, जब आप बोलते हैं तो आपका मुंह की चाल कैसी हैं। आप दूसरों को भी देख सकते हैं या अपने पसंदीदा समाचार चैनलों या फिल्मों को भी देखकर समझ सकते है की बोलने के दौरान उनका मुंह और होंठ कैसे हिलते हैं।

English pronunciation - listen

 “Use a mirror to understand how your mouth is moving when you speak”

movement of tongue for right pronunciation

 ” Pay attention to your tongue which helps in improving your English pronunciation “

3.    अपनी जीभ/ ज़बान पर ध्यान दें:

जब आप कुछ बोलते हैं, तब जीभ की चाल बदलती है और आवाज़ बनते हैं, और इसकी आपको खबर भी नहीं होती है। तो यह बहुत ज़रूरी है की आप अपने जीभ की चाल पर ध्यान दे, क्योकि यही आपको अंग्रेजी उच्चारण को सुधारने में मदद करता है। भले ही आपका English basics जैसे nouns, verbs या adjectives सही तरीके से आता हो, तो भी उच्चारण में असफलता आपको पीछे छोड़ देगा। निचे दी गई उदाहरणों का ध्यान रखें: ‘L’ ध्वनि बनाते समय, आपकी जीभ आपके सामने वाले दांतों के पीछे और अपने मुंह के ऊपर छूनी चाहिए। आप ‘Line’ को कुछ बार कह कर अपने आप कोशिश कर सकते हैं। निश्चित करें कि जीभ आपके मुंह के ऊपर छूती हो। जैसे, ‘R’ ध्वनि के लिए, आपकी जीभ आपके मुंह के ऊपर नहीं छूनी चाहिए। इस प्रकार, अपनी जीभ की चाल कैसे बदलना है यह टिक तरीके से जानले तो बहुत फर्क पड़ सकता है।

4.      शब्दों को ध्वनियों में तोड़ो :-

शब्द विभिन्न भागों या अक्षरों (syllables) से बने होते हैं। उदाहरण के लिए :- perception (per-cep-tion), gratitude (grat-i-tude) जैसे शब्दों पर विचार करें। इस तरह आपको उन शब्दों को तोड़ने की कोशिश करनी चाहिए जो आसानी से शब्दों का उच्चारण करने में मदद करते हैं। एक शब्द में कितने अक्षर हैं, यह पता लगाने के लिए एक आसान तरीका है, बस अपनी ठोड़ी (chin) के नीचे अपना हाथ फ्लैट रखें। धीरे धीरे शब्द बोलें और हर बार आपकी ठोड़ी अपने हाथ को छू लेती है। और इस तरह से कितने अक्षर है, इसकी संख्या आपको पता चलता है।

syllables example

 “Try to break down words which helps to make pronunciation easy”

mike - pronunciation

 “use a video recorder to find out to record yourself.”

5.      अपने आपको रिकॉर्ड करें :-

आप अपने आप को रिकॉर्ड करने के लिए एक वीडियो रिकॉर्डर का इस्तेमाल कर सकते हैं और देख सकते है की आप कैसे बात करते है। आज के युग में In-built camera और video recorder के जैसी वस्तुओं के द्वारा बड़ी आसानी से अपने आपको कैसे अंग्रेजी बोलते है, ये देख सकते है। अपनी पसंदीदा फिल्म का एक हिस्सा ढूंढें और इन शब्दों को स्वयं रिकॉर्ड करने का कोशिश करें। आप दोनों वीडियो की तुलना कर सकते हैं और अंतर देख सकते हैं।

6.      अपने दोस्त के साथ अभ्यास करें:-

एक और आसान तरीका यह है कि आप अपने दोस्त की मदद ले लें और अपने आप में उच्चारण करें। जैसे की एक कहावत है, ‘अभ्यास एकदम सही बनाता है’। ऐसा करने से आप सभी को English Basics सुधारने में मदद मिलेगी।

Pronunciation - men speaking

 “Practice makes a man perfect.”

अंग्रेजी उच्चारण को बेहतर समझने के लिए गाइड(Guide)

यह Guide आपको अंग्रेजी शब्दकोशों (dictionaries) में पाए जाने वाले प्रतीकों / चिह्न से संबंधित पाठों के साथ मार्गदर्शन करने में सहायता करेगा ।

Tapping of / t /

अमेरिकी अंग्रेजी में, हम देख सकते हैं कि अक्षर ‘T’ और ‘D’ का उच्चारण बड़े साफ़ तौर पर शब्द dip and tip कहने के लिए किया गया है| भारतीय शब्दों पर और अधिक ज़ोर देते हैं। उदाहरण के लिए, आप “पुट” को दो अलग-अलग तरीकों से उच्चारण करने की audio clip सुन सकते हैं|