Suffixes(प्रत्यय)

Suffixes(प्रत्यय) शब्दो के अंत में लगाए जाते है| उनका काम वही है जो prefixes(उपसर्गो) का होता है, यह दोनो ही एक साधन का काम करते है, जो शब्द के बारे में जानकारी देते है| क्या आपने कभी देखा है किसी रंग को कुछ दर्शाते हुए? जैसे हरा दर्शाता है सारात्मक और लाल नारात्मक, वैसे ही Suffixes बतलता है कि शब्द का part of speech  क्या है| हम कुछ उदाहरण से समझते है|

Noun के लिए

Nouns के अंत में हमे ज़्यादातर यह suffixes मिलते है : -ance, -ation, -ness, -ism, -ment, -ship |Suffixes ना केवल part of speech दर्शाते है, बल्कि शब्दो के अर्थ को भी संवार देते है| जब अंत में  -er, -or, -ist, or -yst इस्तेमाल होते है,  यह दर्शाता है कोई व्यक्ति कोई विशेष काम कर रहा है| जैसे plumber, operator, analyst, और scientist.

Verb के लिए

हम बहुत सारे suffixes ढूंड सकते है जो शब्द ‘make’ के मतलब से जुड़े हुए है| जैसे शब्द  imply में अगर हम suffix -ate को जोड़ते है तो हम एक नया शब्द बनाते है implicate, जिसका मतलब है to imply |

और suffixes इसी मतलब के  -ize, -ise, -ify, और -en | क्या आप और भी verbs के बारे में सोच सकते है जो इसी suffixes से ख़तम हो रहे है?

Adverb के लिए

ज़्यादातर adverbs बनते है adjectives में -ly  लगाके| जैसे wonderful  बन जाता है wonderfully | अगर कोई adjective ख़तम से हो रहा है, जैसे tidy, तो उसमे हम y  की जगह -ily लगाके उसे adverb tidily बनाएँगे| एक विशेष नियम है adjectives के लिए जो -able, -ible, or -le से ख़तम होते है : यहाँ -e  की जगह हम -y लगाएँगे| वह शब्द जो -ic पर ख़तम हो रहे है( public के अलावा) उनमें -ally लगाए|

Adjective के लिए

Greenish वह रंग है जो  हमे हरे रंग के बारे में बताता है, वह बिल्कुल हरा नही होता है| हमे बहुत लोग मिलते है जो ‘ish’ का इस्तेमाल करते है,  जिसका मतलब होता है ‘उसके जैसा’| आजकल ‘ish’ अकेले भी इस्तेमाल किया जाता है, slang के रूप में| इस suffix का slang मतलब है” कुछ इस तरह”|
-Al, -ar, -ed, -ic, -ical, और -ive दर्शाते है, कि आपमें यह गुण है| जैसे Magnetic objects में magnets की शक्ति होती है| Dangerous का suffix -ous  का मतलब होता है उसके जैसा या भरपूर, और suffix -less का मतलब है उसके बिना |

.